फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाखोरों को पकडने के लिए दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम ने रोजमर्रा की सामानों की जमाखोरी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। सोमवार को डीएसओ समेत अन्य अधिकारियों ने नवीन सब्जी मंडी राबर्ट्सगंज समेत अन्य जगहों पर छापा कर वहां मौजूद लोगों से सामानों के उपलब्धता आदि के बारे मेें जानकारी ली। दुकानदारों को उचित दर पर सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उधर इसकी भनक लगते ही कई दुकानदार भाग निकले।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाने के लिए सरकार ने लोगों को घरों से कम निकलने की अपील किया है। बस समेत अन्य सेवाओं को बंद करने के साथ ही रोजमर्रा की सामानों से जुड़ी दुकानों, मेडिकल स्टोरों को छोड़ कर अन्य दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। वहीं कोरोना वायरस को लेकर चल रहीे माहौल को देख कई दुकानदारों ने प्याज, आलू समेत अन्य रोजमर्रा की सामानों की जमाखोरी करनी शुरू कर दी है, ताकि आगामी दिनों में सामानों की उपलब्धता कम होने पर मनमाने रेट पर बेच सकें। हालांकि इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें