फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क पर रखे थे पत्थर, बाइक से गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार की सडक हादसे में मृतका-  सुनैना देवी(फ
विज्ञापन
विंढमगंज। बड़े पिता के निधन की खबर सुनकर पति के साथ मायके जा रही हरनाकछार गांव निवासी सुनैना देवी (30) की शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना यूपी सीमा से सटे झारखंड के परती गांव में हुई। ग्रामीणों ने महुआ का फूल बीनने के लिए सड़क पर पत्थर व बोल्डर रखे थे। बाइक अचानक इसी पत्थर से टकराकर लड़खड़ा गई। हादसे में सिरप में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव निवासी बबलू गुप्ता अपनी पत्नी सुनैना देवी को लेकर बाइक से ससुराल जा रहे थे। झारखंड के नगर उटारी और भवनाथपुर के बीच दहेडिया जंगल के पास महुआ के फूल बीनने के लिए ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर और बोल्डर रखे थे। अंधेरे में पत्थर पर चढ़ते बाइक लड़खड़ा गई। तभी पीछे बैठी सुनैना देवी सड़क पर गिर गईं। उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गईं। आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से पति ने उसे नगर उटारी के अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए झारखंड गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना की खबर से विंढमगंज क्षेत्र में भी लोग आहत हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर इस तरह अवरोध रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें