फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्लास्टिंग से निकले पत्थर घरों पर गिरे, युवक का सिर फूटा, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत रेणुकूट-जोगीडीह रेल प्रखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य में शनिवार की दोपहर पहाड़ को तोड़ने के लिए की गई ब्लास्टिंग से उड़े बड़े बड़े पत्थर दर्जनों घरों पर जा गिरे। इससे कई सीमेंटेड सीट वाले घर क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट इतना तीव्र था कि कार्यस्थल से करीब 400 मीटर दूर नेशनल हाईवे की सड़क तक पत्थर जा गिरे। इस घटना में एक व्यक्ति का सिर फूट गया वहीं सड़क किनारे खड़ी कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आक्रोशित रहवासी कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यदाई संस्था के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर रेलवे के अधिकारियों सहित नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह मौके पर पहुंची। मौजूद अधिकारियों ने नुकसान के भरपाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रेणुकूट-जोगीडीह रेल प्रखंड पर लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। शनिवार की दोपहर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह और सात में भगदड़ तब मच गया जब अचानक उनके घरों पर पत्थर गिरने लगे। पहले तो लोग बचने के लिए घरों में सुरक्षित कोना खोजने लगे। पत्थर गिरने की आवाज बंद होने के बाद लोग घरों से निकले तो घर की छतों एवं गलियों में बड़े-बड़े नुकीले पत्थर देख अवाक रह गए।
रहवासियों ने बताया कि रेलवे बीते दो महीने से इलाके में विस्फोटक लगाकर ब्लास्ट कर रहा है, लेकिन शनिवार को अचानक दोपहर तीन बजे के लगभग तेज धमाके के साथ हम लोगों के घरों पर पत्थर गिरने लगे। इससे दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। अशोक यादव, शंभू, राजेश कुमार चौबे, विवेक, बृजेश मिश्रा, तेज बहादुर, दिनेश कुमार, दीनानाथ, लक्ष्मी गुप्ता, राजेश मिश्रा, शिवचरण, देवेंद्र मिश्र, अजय तिवारी, ओमप्रकाश, पुष्पा देवी आदि के घरों को नुकसान पहुंचा है। दोपहर का समय होने के चलते लोग अपने घरों में ही रहते हैं। इस घटना में एक व्यक्ति को चोट लगी है। इसे लेकर रेलवे के अधिकारियों ने पीड़ितों का सर्वे कराकर उचित समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रेलवे के असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार, जेई मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें