फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोरी की बोलेरो और बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र से चार दिन पहले चोरी हुई बोलेरो को पुलिस ने बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पड़ोसी राज्य मप्र के सिंगरौली के निवासी हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद की गई। एनसीएल खड़िया बैरियर से 21 अगस्त को बोलेरो चोरी हुई थी।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बलियानाला एनसीएल खड़िया के आवासीय परिसर के पास से चोरी गई बोलेरो के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया।
चोर जयंत के तरफ से चंदुली शराब भट्टी के रास्ते बलियानाला की तरफ आ रहे थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सड़क अवरुद्ध कर गाड़ी में बैठे तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया और बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

गाड़ी चालक भाग गया। पकड़े गए आरोपियों में बैढ़न के भैरहवा टोला निवासी रामानंद शर्मा उर्फ प्रिंस, करन शर्मा व परसौना निवासी सूरज साकेत उर्फ साइको शामिल पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी चला रहा व्यक्ति गिरोह का लीडर है। इसी के साथ मिलकर गाड़ियों को चुराकर बेच देते है। बोलेरो चोरी करके मध्य प्रदेश ले गए थे। नंबर प्लेट हटा कर बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें