फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, दो के फूटे सिर

विज्ञापन
करमा थाना में भूमि विवाद में मारपीट के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र/करमा। करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा (भैरोपुर) में बृहस्पतिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। धान की फसल काटने के दौरान हुए विवाद में दो लोगों के सिर फूट गए, जबकि कई अन्य को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया। कुचमरवा निवासी राम मनोहर और रंजन कुमार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताते हैं कि विवादित जमीन पर एक पक्ष ने धान की फसल लगा रखी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दूसरा पक्ष वहां पहुंचकर फसल काटने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दो लोगों के सिर फूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने एक पक्ष से चिंटू, बहादुर पुत्र गुड्डू, बहादुर पुत्र बुधिराम, शिवकुमार और विजय कुमार तथा दूसरे पक्ष से सूर्यकांत मिश्र को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

करमा थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि राम मनोहर और रंजन कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष की तहरीर पर सात नामजद और अन्य अज्ञात, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। विवाद राजस्व विभाग से जुड़ा होने से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें