फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूपी-एमपी बॉर्डर पर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित दुद्धीचुआ मोड़ पर शुक्रवार शाम दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट के पीछे जिला पंचायत के नाम अवैध वसूली चर्चा के केंद्र में रही। हालांकि पुलिस शराब के नशे में दो पक्षों के बीच मारपीट की बात कह रही है।
विज्ञापन

मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह मुद्दा शनिवार सुर्खियों में रहा। शुक्रवार शाम हुई मारपीट के का कारण वसूली को ही बताया गया। झगड़ा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया।
एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मामले में शक्तिनगर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में खड़िया निवासी हिमाचल चौहान और अभिषेक पनिका के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें