फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए बुलंद की आवाज

Thu, 04 Jun 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति वितरण न होने से नाराज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता गुरुवार को आंदोलित हो गए। इस दौरान वे जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चौक पर सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक विरोध-प्रदर्शन किए। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने प्रदेश सरकार के विरुद्घ नारेबाजी की। साथ ही छात्रवृत्ति वितरण की मांग की। इस दौरान आठवीं तक के बच्चों की छात्रवृत्ति भी शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन



इस दौरान मुख्य चौक पर ही सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि कालेजों में भी लगातार दो साल तक छात्रवृत्ति के फार्म भरवाए गए लेकिन खाते में धनराशि नहीं भेजी गई। इसको लेकर छात्रों में असंतोष है। कहा कि शिक्षा विभाग के मंत्री से लेकर अधिकारी, कर्मचारी तक भ्रष्ट हो चुके हैं।

छात्रों की छात्रवृत्ति का बंदरबांट किया जा रहा है। इसके एनएसयूआई बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर जल्द छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किया गया तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। जिला महामंत्री विक्रम सिंह और जिला सचिव अमिनेष मौर्या ने कहा कि एक छात्र की छात्रवृत्ति फार्म भरने पर खर्च करीब चार से पांच सौ रुपये तक किया जाता है। जब कि छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। यह छात्रों का शोषण है या नहीं।
विज्ञापन


नगर महामंत्री इरफान इदरीसी और संदीप मौर्य ने कहा कि विद्यालयों के छात्र, बैंक और विद्यालय अधिकारियों के चक्कर काटकर उनकी गणेश परिक्रमा करने को मजबूर हैं। अगर छात्रवृत्ति की जांच कराई जाए तो जिले में व्यापक घोटाला सामने आएगा। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश वर्मा, लक्ष्मण गुप्ता, रिशू, सूर्यप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें