फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना रोकथाम के उपायों की जानी स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । कोराना संक्रमण रोकथाम के लिए अपनाए जा रहे उपायों की हकीकत जानने के लिए प्रदेश सरकार से नामित नोडल अधिकारी आईएएस अधिकारी/विशेष सचिव आबकारी ईश्वरी प्रसाद पांडेय शुक्रवार को जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कोराना के उपचार, संक्रमण के प्रसार के रोक-थाम, जरूरतमंदों के लिए कम्युनिटी किचन, राशन किट की व्यवस्थ, हेल्थ केयर फेसिलिटी, खाद्यान्न का वितरण, सामाजिक दूरी का पालन, व्यक्तिगत साफ-सफाई, प्रवासी मजदूर, प्रदेश के अन्य जनपदों से आने वाले मजदूर/नागरिक, उज्जवला योजना के गैस सिलेंडर की उपलब्धता, किसानों के खेती-बारी की मड़ाई-कटाई की स्थिति, जरूरतमंदों के लिए सामान, खरीदने के लिए आवश्यक सेवाओं की दुकानों की स्थिति, मनरेगा कार्यों की स्थिति, स्वच्छ शौचालय के निर्माण की स्थिति, सार्वजनिक व व्यक्तिगत सफाई के लिए कदम, क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्था आदि की समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए। डीएम एस राजलिंगम, सीडीओ एके द्विवेदी ने विस्तार से कोरोना संक्रमण के रोकने के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने संक्रमण को काबू में रखते हुए जिले को ग्रीन जोन में बनाए रखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें