फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एंटी करप्शन ब्यूरो का फर्जी नोटिस थमाकर किसानों से अवैध वसूली का आरोप था। पिछले दिनों पुलिस ने उनके विरुद्ध केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

देवरीकाठ निवासी रामकेश पाल ने पिछले माह एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि नवंबर में घोरावल निवासी देवेंद्र सिंह उनके घर आए। एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया का नोटिस थमाया और अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि कहीं परेशान होने की आवश्यकता नहीं, हमसे संपर्क करिएगा, मामला रफा-दफा करा देंगे।
समय से पैसा जमा नहीं करने पर 15 दिन के बाद जेल जाना पड़ सकता है। इस धमकी के बाद सहमे किसान ने इसकी छानबीन की तो मामला फर्जी निकला। इस मामले में पुलिस ने देवेंद्र सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, घोरावल चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने घोरावल नगर के मेन तिराहे के पास से देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर देवेंद्र सिंह को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें