फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राज्यमंत्री ने सड़क चौड़ीकरण का किया भूमिपूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र के बाड़ी बग्घानाला से पंचुडीह कजरहट होते हुए अम्मा टोला तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड व लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता गोविंद प्रसाद ने मंत्रोच्चार के बीच नारियल तोड़कर सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने फावड़ा चलाकर औपचारिक शुरुआत भी कर दी। मंत्री ने बताया कि बाड़ी बग्घानाला से पंचुडीह कजरहट होते हुए अम्मा टोला तक करीब 2333.84 लाख की लागत से 12.5 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण मार्ग की संस्तुति मिली है। पहले सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर थी। चौड़ीकरण में यह 5.5 मीटर हो जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें