फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक भी रखेंगे परीक्षा पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक राज्य स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक भी केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान किसी तरह की अनियमितता मिलती है तो पर्यवेक्षक परीक्षा की दोनों पालियों की रिपोर्ट बोर्ड को भेजेंगे।
24 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। जिले में परीक्षा के लिए इस बार 77 केंद्र बनाए गए हैं।
हाईस्कूल और इंटर के 46750 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। हाईस्कूल में 26242 और इंटर में 20508 छात्र-छात्राओं के लिए बने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। काॅलेजों को परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय की ओर से केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रवेश पत्र भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग जुटा है।
विज्ञापन

जिले को चार जोन में बांटते हुए सभी तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जबकि चार जोन को 12 सेक्टर में बांटा गया है।
संबंधित इलाके के दस बीईओ और दो बीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिला स्तर पर सात सचल दल बनाए गए हैं। इन टीमों का नेतृत्व डीआईओएस, बीएसए, डायट प्रवक्ता, डीसी, वित्त लेखाधिकारी, दो राजकीय स्कूलों के प्राचार्य करेंगे।
इसके साथ ही मंडलीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उन्हें परीक्षा पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए शासन स्तर से राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी डायट प्राचार्य मिर्जापुर भूपेंद्र कुमार सिंह को दी गई है। हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा की मॉनिटरिंग और निगरानी करेंगे। किसी केंद्र पर लापरवाही और अनियमितता मिलती है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के साथ ही दोनों पालियों की परीक्षाओं की रिपोर्ट बोर्ड को भेजनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें