फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नियमित टीकाकरण की सुस्त रफ्तार के बीच लखनऊ की टीम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। दैनिक सत्रों में पहुंचकर कर्मचारियों को टीकाकरण में गति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिशुओं को 11 बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाने वाले नियमित टीकाकरण की स्थिति जिले में काफी सुस्त है। आदिवासी इलाकों में टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां, संसाधनों के अभाव, पलायन सहित अन्य कारणों से जिला टीकाकरण में पिछड़ रहा है। ऐसे में टीकाकरण की जमीनी हकीकत को समझने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ की टीम मंगलवार को जिले में पहुंची।
टीम का नेतृत्व कर रहे राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता सबसे पहले चोपन सीएचसी पहुंचे। उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा की। अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर टीकाकरण में आ रही चुनाैतियों को जाना। इसके बाद वे म्योरपुर ब्लॉक के बेलहत्थी पहुंचे। स्वास्थ्य उपकेंद्र का भ्रमण किया। कर्मचारियों से भौगोलिक चुनौतियों, टीकाकरण में हो रही परेशानी सहित अन्य कारणों को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें