फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकन ऑनलाइन जेनरेट करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से संचालित कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित कृषि यंत्रों के टोकन जेनरेट करने की प्रक्रिया पांच अगस्त से शुरू कर दी गई है। कृषक विभागीय पोर्टल यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर जाकर टोकन जेनरेट कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए डीलरों को निर्देशित किया गया है कि कृषि यंत्रों, उपकरणों के वितरण, कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना का टोकन जेनरेट करने के लिए ओटीपी प्राप्त करने के लिए दिया गया मोबाइल नंबर कृषक का स्वयं का अथवा उसके परिवार के किसी खून के रिश्ते के सदस्य का ही होना चाहिए। मोबाइल नंबर भिन्न व्यक्ति का होने की दशा में चयन निरस्त कर दिया जायेगा और अनुदान देय नहीं होगा। बताया कि लाभार्थी की तरफ से क्रय किये गये कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान मोबाइल नंबर सत्यापित कराया जायेगा। यदि यह पाया जाता है कि किसी डीलर ने अपना मोबाइल नंबर डाल कर ओटीपी प्राप्त कर टोकन जेनरेट किया है तो ऐसे डीलर को ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें