प्रदेश के सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर दिन एक नए काम की शुरुआत कर रही है।
सोनभद्र को भी पूरी तरह विकसित किया जाएगा। सूखे से त्रस्त रहने वाले इस जनपद को दो घंटे अधिक बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन किया कुछ नहीं।
प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और रक्षामंत्री उत्तर प्रदेश से हैं, लेकिन भारत सरकार इस प्रदेश की उपेक्षा कर रही है। हमारे बजट में कटौती की जा रही है।
इसके बावजूद हम कनहर जैसी 23 सौ करोड़ की परियोजना को मूर्तरूप देने में लगे हैं, जिससे सोनभद्र को पानी की कमी नहीं पड़ेगी। सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण चल रहा है।
इसमें किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। ऊर्जा राज्यमंत्री यासिर शाह और मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछली सरकार की अपेक्षा ऊर्जा क्षेत्र को चार गुना बजट दिया है।
हम जानते हैं कि विकास तभी होगा, जब भरपूर बिजली मिले। कार्यक्रम में सीएमडी भेल वीपी राव, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल, कैलाश
चौरसिया, व्यास जी गोंड़, जिपं अध्यक्ष अनीता राकेश, विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेशचंद्र दूबे, रूबी प्रसाद, सुनील यादव, पूर्व सांसद पकौड़ी कोल, नरेंद्र कुशवाहा, रामकिशुन यादव,
संजय यादव, रमेश वैश्य, जयप्रकाश पांडेय, शिवबहादुर यादव, पप्पू यादव, फिरतू यादव, बालकेश्वर सिंह, सईद कुरैशी, इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।