फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप बिजली आपूर्ति हुई बहाल लेकिन लो-वोल्टेज से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज क्षेत्र में करीब 15 दिन पूर्व आई आंधी बारिश से ठप हुई बिजली की आपूर्ति बहाल तो कर दी गई लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। आंधी, बारिश और बिजली की चमक से खंभे व तार में लगे दर्जनों इंसुलेटर फट गए थे। इससे आपूर्ति ठप हो गई थी। विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने अमवार विद्युत सब स्टेशन से जोड़कर बिजली की आपूर्ति बहाल तो कर दी लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे घर में लगे विद्युत उपकरण चल नहीं रहे हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में असंतोष है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अभियंता शैलेश कुुमार ने बताया कि केवाल सब स्टेशन को चालू कराने के लिए मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। कर्मचारी इंसुलेटर को ठीक करने में लगे हुए हैं। सब स्टेशन तक आने वाली विद्युत सप्लाई में लगे बिजली के खंभे व इंसुलेटर को ठीक करने का काम करा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाए और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें