फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई धनौरा के नोडल प्रिंसिपल का कोरोना से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई धनौरा में बतौर नोडल प्रिंसिपल कार्यरत धीरेंद्र कुमार सुमन (42) का मंगलवार की भोर में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना से पीड़ित प्रधानाचार्य धीरेंद्र को पहले वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था फिर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईटीआई में कार्यरत शिक्षक विनोद यादव ने बताया कि 12 अप्रैल को उनकी तबियत बिगड़ी थी तो वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां से स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनके निधन पर विद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विनोद यादव, संजय श्रीवास्तव, बीएन सिंह, आशीष जायसवाल मौजूद रहे। गणेशदत्त आईटीआई मल्देवा में भी डॉ. लवकुश प्रजापति की अध्यक्षता में शोक सभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें