फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कर्मियों ने मैनेजर को पीटा, पीड़ित ने भी दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एक आउटसोर्सिंग कंपनी से निष्कासित संविदा कर्मियों ने दूसरी कंपनी के एचआर मैनेजर पर शिकवा का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दिया। आरोप है कि 19 अगस्त को हुई इस इस घटना के बाद पीड़ित आरोपियों के घर पहुंच गया और धमकी दी। दोनों पक्षों के आरोप पर केस दर्ज कर यूपी व एमपी पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। मामला खड़िया बाजार शक्तिनगर से जुड़ा है। कंपनी के मैनेजर आनंद पटेल ने सीमा से सटे मध्य प्रदेश के जयंत इलाके में अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए खड़िया बाजार व बस स्टैंड शक्तिनगर निवासी क्रमशः सागर वर्मा व राजू गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ मध्यप्रदेश की जयंत पुलिस चौकी में तहरीर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सागर व राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी बीच पीड़ित मैनेजर आनंद पटेल कुछ साथियों संग आरोपी सागर के घर पहुंच गया और मारपीट के साथ धमकी दिया। इस मामले में सागर वर्मा पक्ष की तहरीर पर शक्तिनगर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र में कार्य कर रही एक आउटसोर्सिंग कंपनी में सागर व राजू बतौर संविदा कर्मी नियोजित थे। कुछ गंभीर आरोपों पर कंपनी ने दोनों को निष्कासित कर दिया। सागर व राजू का मानना है कि दूसरी कंपनी के एचआर मैनेजर आनंद पटेल के इशारे पर उन्हें बाहर किया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति है। दोनों पक्ष एक ही गांव खड़िया के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी हैं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें