फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बालश्रम मुक्त गांव बनाने को ग्राम पंचायत स्तर पर समिति गठन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के विचित्र महाकक्ष में शनिवार को ग्राम पंचायत स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के गठन को लेकर चर्चा हुई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा और नीति आयोग से जुड़ी पूजा शर्मा ने सोनभद्र को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर लोगों से विस्तार से संवाद किया। बैठक में कहा कि बाल श्रम की समस्या के उन्मूलन के लिए केवल प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायत के लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। गांवों में बाल श्रम से जुड़े मामलों की पहचान, बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, कौशल विकास और उनके पुनर्वास जैसे मुद्दों पर ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित चर्चा करने पर जोर दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को जागरूक कर बालश्रम मुक्त गांव बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की। इस दौरान शुभा प्रेम ने बाल श्रम मुक्ति के लिए संस्था की ओर से हरसंभव प्रयास और अधिकारियों को सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से बच्चों को श्रम से मुक्त कर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद, विमल सिंह, देवनाथ सिंह, मुस्तफा, कृष्णा, केवला प्रसाद, उमेश चौबे, रमेश यादव, मानमति, सुरेश, रामजतन, कैलाश, शेर सिंह, राम सुंदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें