फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लॉक मे बनेगा स्टेडियम, खेल को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रत्येक ब्लाक में स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जाएगा। यहां पर टेनिस, बॉलीबाल समेत अन्य खेलों के खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। डीएम अभिषेक सिंह ने उपजिलाधिकारियों को गांवो में भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जिले ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब ब्लॉक स्तर पर ही जिला स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। जिसके लिए डीएम ने राबर्ट्सगंज, दुद्धी, ओबरा और घोरावल एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम बनवाने के लिए शहरी या ग्रामीण इलाकों में सरकारी भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ताकि जल्द से जल्द स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा सकेें। राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां, घोरावल, करमा, चोपन, कोन, बभनी, म्योरपुर और दुद्वी ब्लॉक क्षेत्र में लेखपाल समेत अन्य राजस्व कर्मियों द्वारा स्टेडियम के लिए जमीनों के चिन्हाकंन का कार्य कराया जाएगा। अगर किसी गांव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा है और वह स्टेडियम के लिए काफी है तो उस भूमि को तत्काल खाली कराने का भी निर्देश दिया गया है।
प्रत्येक ब्लाकों में स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए उपजिलाधिकारियों भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। भूमि चिन्हाकंन का कार्य पूर्ण होने पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। - अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें