फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम-ए की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार से खेल सप्ताह की शुरुआत हुई। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले दिन जूनियर वर्ग की वॉलीबाॅल प्रतियोगिता हुई। इसमें स्टेडियम ए की टीम ने तियरा स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने किया। उद्घाटन मैच संत जेवियर्स और स्टेडियम बी के बीच खेला गया। इसमें संत जेवियर्स ने स्टेडियम बी को तीन सेटों के सापेक्ष 2-0 हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इसी प्रकार स्टेडियम ए, यादव स्पोर्टिंग क्लब और तियरा स्पोर्टिंग क्लब ने अपने राउंड का मैच जीतकर अगले चक में प्रवेश किया। फाइनल मैच स्टेडियम ए और तियरा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ए ने तियरा स्पोर्टिंग क्लब को तीन सेटों के सापेक्ष 2-0 से मैच जीता।
कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
सोनभद्र। अखिल भारतीय बियार समाज व भारत युवा मंच के तत्वावधान में सदर ब्लाक के देवरा तरावां गांव में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि बियार समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश बियार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि डाॅ. अरुणेंद्र के संदल रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता जितेंद्र बियार, सोनू पटेल, युवराज बियार, हर्ष पांडेय, धर्मेंद्र शर्मा, दिलीप पटेल, प्रदीप बियार, उपविजेता टीम रूस्तम खान, पंकज, नंदलाल, अरूण की टीम रही। लंबी कूद में असलम खान, ऊंची कूद में जितेंद्र बियार को सफलता मिली। अध्यक्षता छबिंद्र बियार, संदीप बियार, रमेश देव पांडेय, संजय बियार, चंदन बियार, शिवकुमार बियार, साहब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें