फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीडीए समाज की एकजुटता से होगी सपा की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को विधानसभा क्षेत्र ओबरा के कन्हरा में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हर इंसान को मानव के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए संघर्ष का संदेश दिया। उन्होंने सामंती सोच को चुनौती दी और आत्मसम्मान के प्रेरणास्रोत बने।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान और बाबा साहब के सम्मान के खिलाफ साजिश करती रही है। भाजपा नेताओं की ओर से की जा रही माफी को उन्होंने दिखावटी बताया। कहा कि पीडीए समाज को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाना होगा, तभी सभी वर्गों का विकास संभव होगा। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं। पीडीए समाज की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाए और सपा को मजबूत करे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मुनीर अहमद, ओबरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील गौड़, रमेश सिंह यादव, रामजतन प्रजापति, मदन प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, राम अवधेश प्रजापति, रामबली प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें