फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 मशीनों से कराया जा रहा छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के संक्रमण के फैलाव पर नियंत्रण के लिए जिले के सभी 637 ग्राम पंचायतों में कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके लिए ब्लाकवार 118 मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है। छिड़काव के लिए ब्लाकवार मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके तहत बभनी ब्लाक की 40 ग्राम पंचायतों में चार, चतरा की 60 ग्राम पंचायतों में 10 और चोपन की 61 ग्राम पंचायतों में 12 मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इसी तरह दुद्धी की 60 ग्राम पंचायतों में आठ, घोरावल के 144 गांवों में 20 व म्योरपुर के 80 गांवों में 13 मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा नगवां के 52 गांवों में पांच और राबर्ट्सगंज के 140 ग्राम पंचायतों में छिड़काव के लिए 46 मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। कीटनाशकों के छिड़काव के लिए बभनी में 55, चतरा में 162, चोपन में 95, दुद्धी में 135, घोरावल में 337, म्योरपुर में 109, नगवां में 113 और राबर्ट्सगंज में 367 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि सफाई कर्मियों को अभियान के दौरान गांव में सभी जगहों पर साफ-सफाई कर कीटनाशकों के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें