एनटीपीसी रिहंद में खेलकूद प्रतियोगिता में मशाल जलाकर शुभारंभ करते संजय असाटी, मुख्य महाप्रबंधक
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद के सोनशक्ति स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय ग्रामीण खेल सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 23 विद्यालयों के 800 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद संजय असाटी ने किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बच्चों के बीच खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा उनमें आपसी सौहार्द, अनुशासन और टीम भावना का विकास करना है। ग्रामीण खेल सम्मेलन 2026 के अंतर्गत पारंपरिक एवं लोकप्रिय ग्रामीण खेलों की विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें बालक एवं बालिका वर्ग के लिए कबड्डी, खो-खो विभिन्न दौड़ स्पर्धाएं, लंबी कूद तथा रिले रेस शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।