शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की ओर से भी जगह-जगह आयोजन किए गए।
राबर्ट्सगंज स्थित संत कीनाराम पीजी कॉलेज, महिला कॉलेज एवं पब्लिक स्कूल ने लोढ़ी परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया। प्रचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। वर्ष 2014-15 की सीबीएसई परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले आनन्द राज को सम्मानित किया गया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनुराधा पाठक, स्नेहा पाठक, सनोरमा, खुश्बु सिंह, गरिमा दुबे, रागिनी कुमारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। जेपी गुप्ता, योगेश शुक्ला, अवधेश चौबे, प्राचार्य सुषमा सिंह, अंकित सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, नमिता सिंह, सब्या सिंह, संध्या मौर्या, अनिता गुप्त, मनीषा शुक्ला, उपासना मिश्रा, शालिनी जायसवाल, नमिता सिंह, वीणा पांडेय आदि मौजूद रहीं। चुर्क के स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद व प्रधानाचार्य एसके चौबे की देखरेख में समारोह मनाया गया। संचालन शिक्षिका वंदना दुबे एवं उप प्रधानाचार्य विजयानंद पांडेय ने किया।
राबर्ट्सगंज के संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्यायाम शिक्षक जगदम्बा प्रसाद के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रबंधक फादर चार्ल्स डी अल्मेडा ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्य फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा, शान्ति कुजूर, नेहा गुप्ता, कनकलता श्रीवास्तव, मीनू सुंडी मौजूद रहीं। दी आर्यन्स ऐकेडमी संतनगर में मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक विनोद जालान ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या चित्रा जालान, राम गोपाल गोयल, विमल जालान, संदीप सिंह, राजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, कौशल शर्मा, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, अमित केडिया मौजूद रहे। मां वैष्णौव मार्डन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमाशंकर दुबे, प्रधानाचार्य सुशील पांडेय, एसपी दुबे, विशेष पाठक, अनुपमा, नीलम की देखरेख में गणतंत्र दिवस मनाया।
पुसौली स्थित प्रकाश जीनियस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में प्रबंधक राजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य जीपी तिवारी, उमाकांत चतुर्वेदी, आदित्य कान्वेंट स्कूल राबर्ट्सगंज में मुख्य अतिथि राधेश्याम जालान, कांता प्रसाद द्विवेदी, विजयानंद पांडेय, प्रबंध निदेशक कैलाश नाथ पाठक, अजय कुमार पांडेय, रेनु शुक्ला, सुषमा सिंह, पं. विद्याधर इंटरमीडिएट कॉलेज कबरी और किसान इंटर कॉलेज धुरियां में राधिका तिवारी, किसान नेता शिव प्रकाश सिंह, सकील खां, मदनमोहन पाठक, अरविंद पांडेय, धर्मवीर तिवारी, उरमौरा स्थित बाल गृह बालक में जिला प्रोवेशन अधिकारी रितेश विंदल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, सचिव अमरावती मिश्रा, अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मिठाई लाल की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए। भारत पुनरोत्थान अभियान के कार्यालय पर संयोजक डॉ. अमरनाथ पांडेय, आबिद अली अंसारी, कन्हैया प्रसाद मौर्य, योगेंद्र भारती, देवमुनी गुप्ता, राममूर्ति गुप्ता, गोविंद्र प्रसाद और बबुंदर प्रसाद विश्वकर्मा, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, धीरज सोनी, मिठाईलाल सोनी, रामेश्वर जैन, शहीद स्थल प्रबंध समिति करारी में रामयश त्रिपाठी, वेदमणि त्रिपाठी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, फारूख अली, सुरेश, सनबीम विद्यालय विच्छी में मुकेश सिंह, संदीप चौरसिया, अर्चना अग्रहरि, संत भगवानानंद इंटर कॉलेज सलैया में डॉ. सतीश श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव और राबट्र्सगंज के वीरांगना विद्या मंदिर में एसडीएम सदर कैलाश सिंह, अंकित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मनोरमा चतुर्वेदी, प्रबंधक शमशेर बहादुर सिंह, मुकेश सिंह की देखरेख में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
बभनी में स्कूली छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। ब्लॉक कार्यालय पर कासिम हुसैन, थाने पर थानाध्यक्ष अशोक सिंह यादव, सीएचसी पर डॉ. अरविंद सिंह, दक्षिणांचल इंटर कॉलेज में प्रबंधक जवाहर लाल पांडेय ने ध्वजा रोहण किया। बभनी ब्लॉक के कोंगा पंचायत भवन व स्कूल में ग्राम प्रधान कृष्णानंद, कोन पंचायत भवन ग्राम प्रधान कलावती देवी, इलाहाबाद बैंक में ब्राँच मैनेजर सच्चितानन्द तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य तंद सिंह, सर्वोदय इंटर कॉलेज में थानाध्यक्ष अतुल सिंह, सोनांचल इंटर कॉलेज, विशाल इग्लिश एकेडमी, सुग्रीम साहू की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। गैवंति देवी इंटर कॉलेज में रामकुमार जायसवाल, सपा जिला सचिव विजय शंकर जायसवाल, कोन ग्राम प्रधान कलावती देवी, गैवंति देवी, जफर अली ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय तेनुडाही पर ग्राम प्रधान रामदहिन, प्रधानाचार्य अतुल कुमार चतुर्वेदी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिद्धी में प्रधानाध्यापक आदिनाथ पाठक, माता कुमारी पिता वेचन सिंह कुशवाहा शिक्षण संस्थान पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, हंसवाहिनी इंटर कॉलेज कसया में प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा में प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह और सर्वजीत सिंह महाविद्यालय कोयलरिया में प्रबंधक विवेक कुमार सिंह की देखरेख में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
मां शिव देवी पीजी कॉलेज शाहगंज में प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय, चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामअशीष कुशवाहा और प्रबंधक अमिता रानी, ओबरा ताप विद्युत परियोजना की ओर से गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर मुख्य महाप्रबंधक इं. संजय तिवारी ने ध्वजारोहण किया। डीएस सिंह, एलबी यादव, देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी, महाप्रबंधक प्रशासन एचपी सिंह, महाप्रबंधक डीके मिश्रा, डीडी यादव, पूनम तिवारी, किरन सिंह, आरती सिंह, ओबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा मौजूद रहे। विंढमगंज में गांधी पार्क, भारती इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर, चुर्क जय ज्योति इंटर कॉलेज में कंपनी के ज्वाइंट प्रेसीडेंट आरआर बाली, प्रधानाचार्य आरके अवस्थी, रणधीर सिंह, विश्वनाथ गोयल, महुली के शिवम इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज में विधायक रूबी प्रसाद, जेपी यादव की देखरेख में गणतंत्र दिवस मनाया गया।