फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पड़ोसी का सिम लेकर 6.95 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। नाबालिग को बहलाकर पड़ोसियों ने सिमकार्ड हासिल कर लिया बुजुर्ग के खाते से 6.95 लाख रुपये निकाल लिए। इस धन से आरोपियों मोबाइल और बाइक खरीद ली। बिल्ली पोखरा रोड निवासी पवन पांडेय ने ओबरा पुलिस काे तहरीर देकर बताया कि पड़ोसियों ने उनके 13 साल के बेटे पीयूष पांडेय को बहला फुसला कर उनका सिम ले लिया। उसके माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक शाखा ओबरा से जुड़े खाते से 6.95 लाख रुपये नौ से 21 दिसंबर के बीच में ठग लिए। इस धन से आरोपियों ने 80 हजार का मोबाइल, पौने तीन लाख की बाइक सहित अन्य सामान खरीद लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी अनिता देवी, सौरभ गुप्ता, अरविंद कुमार, रोहित पांडेय,अल्ताफ अंसारी, शुभम सोनी सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कुछ दुकानदार भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें