जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाया गया नोवल कोरोना वायरस वार्ड।
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को स्पेशल वार्ड खोल दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. मनोज इक्का ने बताया कि कोरोना जानलेवा वायरस है, इससे निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्पेशल वार्ड खोला गया है। इसमें चार बेड बनाए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति को इस संक्रमित बीमारी का आभास होता है तो वे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर पहुंचे और जांच कराए। उन्होंने कहा इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पूरी व्यवस्था मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोरोना के लक्षण किसी भी व्यक्ति में मिले तो उसको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजें। ताकि समय से इलाज किया जा सके। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और साफ-सफाई रखने की अपील की।