फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्घि के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बढ़ते महंगाई के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर स्थित पन्नूगंज मार्ग पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आमजनमानस के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सभी ने सरकार से बढ़े मूल्य वृद्घि को वापस लेने की मांग की। पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम गिरा है, लेकिन सरकार उसका लाभ जनता को न देकर अपना खजाना भरने का काम कर रही है। भाजपा शासन में हमेशा महंगाई बढ़ी है। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्घि तीन-तीन रुपये बढ़ाये जाने पर नाराजगी जतायी। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई से आज किसान, नौजवान, व्यापारी सभी वर्ग के लोग परेशान है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इसारे पर काम कर रही है और सरकारी कंपनियों को बेचने का काम कर रही है। राजू सोनी, मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीडन किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अनिल विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता, मंदीप पटेल, धीरज यादव, रवि गौड़, शंकर भारती, मोती कोल, जुनैद अंसारी, हीरा सोनकर, सुरेश अग्रहरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें