ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर जाने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब जुलाई तक चलेंगी। वहीं एक जाेड़ी स्पेशल सितंबर और एक जोड़ी ट्रेनें नवंबर तक चलेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पीडीडीयू के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल अब रक्सौल से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को जबकि गाड़ी संख्या 05558 स्पेशल अब लोकमान्य तिलक से 30 जुलाई प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल अब पटना से 29 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को जबकि गाड़ी संख्या 03254 स्पेशल अब चर्लपल्ली से 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03230 पटना-खोरधा रोड स्पेशल अब पटना से 30 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार जबकि गाड़ी संख्या 03229 खोरधा रोड -पटना स्पेशल अब खोरधा रोड से 31 जुलाई तक चलेगी। गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल अब पटना से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल अब हावड़ा से 27 सितंबर तक चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल सोगरिया से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जबकि गाड़ी संख्या 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल धनबाद से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।