फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धनबाद से नासिक रोड के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे धनबाद और नासिक रोड के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन करेगा। वातानुकूलित ट्रेन 20 दिसंबर से 2 जनवरी तक संचालित होगी। इसके लिए बुधवार से टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

धनबाद मंडल के वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, गोमिया, रांची रोड, बरकाकाना, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकुट, चोपन, सिंगरौली के रास्ते नासिक रोड जाएगी।
यह ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को रात में 11 बजे धनबाद से चलेगी। बृहस्पतिवार और रविवार को सुबह नौ बजे नासिक रोड पहुंचेगी। इसी तरह नासिक रोड स्टेशन से 03398 नंबर के साथ ट्रेन बृहस्पतिवार और रविवार को सुबह 11 बजे रवाना होगी। धनबाद में शुक्रवार और सोमवार की रात 9 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें