फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष कोविड अस्पताल का काम शुरू, 15 से इलाज शुरू होने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ-शिशु केंद्र को 200 बेड के विशेष कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया गया है। विशेष कोविड अस्पताल में 18 बेड का आईसीयू होगा। यहां 18 वेंटिलेटर की व्यवस्था भी होगी। अस्पताल में बेड लगने शुरू हो गए हैं। 15 सितंबर से अस्पताल में इलाज शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

अस्पताल में पाइप के जरिये सभी बेड तक आक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था भी होगी ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को तुरंत आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होती जा रही है। संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर उसी हिसाब से इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। सीएमओ डा. एसके उपाध्याय के मुताबिक विशेष कोविड अस्पताल शासन के निर्देश पर तैयार किया जा रहा है। यहां सारे संसाधन भी शासन स्तर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां बेड मंगा लिए गए हैं और अस्पताल में बेड लगने भी शुरू हो गए हैं। इस अस्पताल में एकीकृत नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। यहां से अस्पताल में मौजूद लोगों से संवाद की व्यवस्था भी की जा रही है। अस्पताल के लोगों से कंट्रोल रूम से ही संवाद किया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज के पास चिकित्सक व अन्य कर्मी को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि विशेष कोविड अस्पताल 15 सितंबर तक चालू करने का लक्ष्य तय किया गया है। उनका यह भी कहना है कि अस्पताल के कर्मचारियों व बाहर से आने जाने वालों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में कुल 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। कंट्रोल रूम में लगे मानिटर के जरिए ही आने जाने वालों पर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें