फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शार्ट सर्किट से गिरी चिंगारी ने जला दी चार बीघे गेहूं की फसल

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में शार्टसर्किट से जली गेंहूं की फसल। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब लगी आग से चार बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल दस्ते ने घंटे भर की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अमौली प्रधान सुरेश शुक्ला के खेत के ऊपर से हाइटेंशन तार गुजरा हुआ है। बताते हैं कि दोपहर तीन बजे के करीब तेज हवा चलने के दौरान तार सट गए। इसके चलते बनी शॉर्ट सर्किट की स्थिति और उसमें से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। हवा के तेज बहाव के कारण कुछ देर में ही लपटें उठने लगी। जब इसकी जानकारी सुरेश शुक्ला को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। चार बजे के करीब पहुंचे दमकल दस्ते ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे आस-पास की फसल जलने से बच गई। पीड़ित का दावा है कि उन्हें इससे लगभग एक लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें