फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस पर आज निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा के जिला कर्यलाय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने की रणनीति बनी। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में इस राष्ट्रीय पर्व पर जनपद के सभी तहसील स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर से ध्वजारोहण कार्यक्रम में रैली का आयोजन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेता अपने अपने तहसील पर ट्रैक्टर से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय जैन एवं राजेश पटेल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजेश पटेल के नेतृत्व में जोखन पटेल, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश पटेल, प्रधान बृजराज पटेल, अशोक पटेल, नंदलाल मौर्या, संजय आदि ने सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा रमेश चंद्र दूबे, राम निहोर यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, सदर ब्लाक अध्यक्ष अशोक पटेल, श्याम बिहारी यादव, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

किसान मंच निकालेगा ट्रैक्टर रैली
सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के बैनर तले श्रीकांत त्रिपाठी और रवि प्रकाश चौबे के नेतृत्व में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह आठ बजे बेलौड़ी डाक बंगले से शुरू होगी और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। यह जानकारी मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पांडे ने दी। आरोप लगाया कि प्रशासन रैली को रोकने का प्रयास कर रही है और किसानों को मना कर रही है लेकिन किसान रैली निकालेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें