फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

विज्ञापन
अनपरा मे ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालते सपा कार्यकर्ता। स्रोत पाठक - फोटो : ​क्षिण पुलिस की गिरफ्त में झगड़ा करने के आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
अनपरा। शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड बड़कू ने कहा कि पढ़े-लिखे वर्ग ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ सपा प्रत्याशियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि आगरा, प्रयागराज, लखनऊ और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में जीत बड़े बदलाव का संदेश है। उनके अनुसार, जनता रोजगार, महंगाई और पेपर लीक की समस्याओं से परेशान है। महिलाएं, मजदूर, किसान और नौजवान सहित हर वर्ग प्रभावित है। जिला प्रवक्ता प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षित वर्ग ने समाजवादी पार्टी में विश्वास जताकर साबित किया है कि भाजपा सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा केवल जुमला है। कार्यक्रम में मो. हाफिज फूलील, जिला सचिव भोला नाथ निषाद, गैवी नाथ यादव, प्रेम यादव, फिरोज खान, मनमोहन बैसवार, जुल्फिकार अली, रुद्र यादव, अंजनी यादव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, अक्षय कुमार गुप्ता, आरके यादव पप्पू, लवकुश और राव वीरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें