फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नीतियों और कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे

Sun, 29 Nov 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी महिला सभा की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज के विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास हुई। इसमें संगठन की मजबूती, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। आगामी विधान सभा चुनाव मजबूती से लड़ने पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि महिला सभा की जिलाध्यक्ष मंदाकिनी पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सोनभद्र में विकास की गंगा बहाई है। यहां बिजली से लेकर पानी और पढ़ाई से लेकर दवाई तक का इंतजाम सरकार ने किया है।
विज्ञापन


कहा कि महिलाएं 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसकर तैयार हो जाएं क्यों कि महिलाओं का भविष्य सपा में ही सुरक्षित है। नगर अध्यक्ष दुर्गा ने बूथवार संगठन के गठन पर और मजबूती पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। श्यामा देवी, दुर्गावती,सुनीता गोयल, तबस्सुम बेगम, बीना देवी, शारदा देवी, पूनम देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें