फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल मूल्य में वृद्धि पर सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। पीजी कॉलेज चौराहे पर शनिवार को मंहगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि व लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

सपा नेता विपिन सिंह कश्यप व पवन पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है। बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सपा नेता विपिन व पवन ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है। डीजल व पेट्रोल के मूल्यों में हो रही वृद्धि से जनता परेशान है। बेरोजगारी के बढ़ते स्तर से युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही। प्रदर्शन करने वालों में राहुल कुशवाहा, आफताब खान, बबलू यादव, नदीम खान, अखिलेश कुमार, मंगल सिंह, शैलेश बैसवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें