फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के खिलाफ मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही सरकार के इशारे पर पुलिस पुलिस पर सोनभद्र समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। जनता की आवाज उठाने वालों को लाठियों से पीट कर जेल में बंद किया किया जा रहा है। मनीष त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस की लाठियों से पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। नौजवानों, किसानों, महिलाओं के हित को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, राकेश भारती, हीरा सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण पूरे देश में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। योगी सरकार पुलिस के डंडा के बल पर जनता की आवाज दबाना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होगा। विष्णु भारती, हकीम खां, दीपक विश्वकर्मा, हिफाजत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें