फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था को लेकर सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों की दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की और किसानों संग प्रदर्शन किया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिस किसान का अंगूठा नहीं लग पा रहा है। उसका धान नहीं लिया जा रहा है। जबकि किसान का खेती करते करते उसके हाथ का निशान अंगूठा गायब हो जाता है और रही बात अंगूठे की तो किसान ने खुद अपने नाम से रजिस्ट्रेशन करवाया है तब अंगूठे के नाम पर क्यों किसान को परेशान किया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर कांटा बढ़ाया जाए। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार केवल पूंजीपति को आगे बढ़ा रही है और किसानों को अच्छे दिन का सपना दिखा कर अब उसे परेशान कर रही है। किसान अपना फसल बेचने को मजबूर है। पानी और छाया की व्यवस्था होनी चाहिए। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, कैलाश सिंह, बबलू सिंह, अनिल विश्वकर्मा, मोती कोल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें