फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का आरोप, सत्ता के इशारे पर माफिया कर रहे चुनाव संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर सपा ने सत्ताधारी दल पर हमला बोला है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने जिले में चुनाव का संचालन एक माफिया के हाथों होने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने इस माफिया को जिले में चुनाव जीताने का ठेका दिया है। माफिया की ओर से सदस्यों को डराया-धमकाया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि थाना प्रभारी सपा के नेताओं और उम्मीदवार पर दबाव डालने के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों के परिजनों से शिकायती पत्र लिखवा रहे हैं। सत्ता के इशारे पर निर्वाचित सदस्यों के घर जबरन पैसा पहुंचाया जा रहा है और परिजनों पर झूठा शिकायती पत्र देने का दबाव भी बनाया जा रहा है। भाजपा व अपना दल संगठन के पास बहुमत नहीं है। अगर प्रशासन निष्पक्ष चुनाव नहीं कराता है तो याद रखे कि सरकार बदलती भी है। सपा के सिपाही कभी सत्ता से नहीं डरते। कहा कि यह लड़ाई सिर्फ दो दावेदारों की नहीं बल्कि सोनभद्र की जनता और बाहरी की हो गई है। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को इस मुद्दे पर डीएम-एसपी से भी मिल चुका है। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, लालू शुक्ला, राम निहोर यादव, संजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, जुबेर आलम, अनिल प्रधान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, महफूज आलम खान, अशोक पटेल, त्रिपुरारी कामरान खान, सुरेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें