सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 23 में अढ़तिया गोला के पास पीडीए चौपाल लगाई। वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना और उन्हें सपा की नीतियां बताई। भाजपा सरकार की योजनाओं को जनविरोधी ठहराया।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे-कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका दिया। नकारात्मक और प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई। इसी से बौखलाए लोग लोग समय-समय पर बाबा साहब का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज संविधान बचाने की जरूरत है।
इसकी लड़ाई सपा नेता अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। दवाई, पढ़ाई सब महंगी हो चुकी है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, जुनैद अंसारी ने कहा कि यह सरकार अनुसूचित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी है।
युवा पढ़ लिखकर बेरोजगार हैं। रोहित भारती, सुरेश अग्रहरि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले शिक्षा मित्रों की नौकरी छिनी और अब बिजली कर्मचारियों को निजीकरण के जरिए सम्मान से जीने अधिकार छिनने पर आमादा है। चौपाल में हरिदास भारती, फरीद अहमद, अंगद कोल, मुन्ना यादव, मुन्नीलाल, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।