सोनभद्र। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर समाजवादी पार्टी के युवा घेरा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सदर ब्लॉक के अमौली गांव में चौपाल लगाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर युवाओं का शोषण करने का आरोप लगाया।
जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से युवाओं का शोषण किया जा रहा है। उनको नौकरी मिलना तो दूर रोजगार भी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की तबाही का जश्न मना रही है। सरकार ने छह वर्षों में किसानों को फूटी कौड़ी का लाभ नहीं दिया। इस मौके पर जिला कार्यालय सचिव अनिल प्रधान, राजनाथ यादव, सनी पटेल, सनी सिंह, जब्बार, अमित पटेल, अख्तर अली, सत्तार, अजीत कुशवाहा आदि मौजूद थे। जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में भी युवा घेरा कार्यक्रम हुआ। उन्होंने प्रदेश सरकार की कमियां गिनाईं। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, अजीत मौर्या. सुरेश अग्रहरि, विष्णु भारती, राजू सोनी आदि मौजूद थे।
भाजपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला, लोग असुरक्षित
अनपरा। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाएं असुरक्षित हैं। अपराधियों का बोलबाला है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। ये बातें औड़ी मोड़ नेहरू चौक पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सपा की तरफ से मंगलवार को आयोजित बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा व भ्रष्टाचार विषय पर युवा घेरा कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। प्रकाश यादव, गैवी नाथ यादव, राम लखन यादव, संजय जायसवाल, राजेश कन्नौजिया, शिवानंद यादव, राजा यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।
राबर्ट्सगंज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा घेरा में शामिल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता?- फोटो : SONBHADRA