फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भैसवार पहुंचे सपा सांसद, आंदोलित किसानों से की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर लगातार 48वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला सचिव संजय यादव के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

इसके पूर्व सोमवार ही शाम सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने भी धरनास्थल पहुंचकर किसानों से वार्ता की थी। सांसद को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया।
आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग चकबंदी और राजस्व विभाग को गुमराह कर अपनी फर्जी खतौनी को बहाल कराना चाहते हैं, जबकि पूर्व जिलाधिकारी अशोक कुमार ने वर्ष 1992 में चकबंदी को निरस्त कर दिया था।
आदेश दिया गया था कि रिसर्वे कर चकबंदी कराई जाए लेकिन आज तक उसका पालन नहीं किया गया। सांसद छोटेलाल खरवार ने ग्राम भैसवार का चकबंदी का मामला सदन में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि ग्रामीणों की जमीन पर जाति विशेष का दबाव कायम है, आखिर कब तक इस तरह का खेल होता रहेगा।
इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बाबूलाल यादव, भाकियू के जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, सिपाही लाल कोल, प्रेमा देवी, चंपा देवी, राममूरत मौर्य, सिद्धनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें