कोन। सपा के सांसद छोटेलाल खरवार ने शनिवार को कोन क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।
कोन क्षेत्र के बागेसोती, कोन, मिटिहिनिया, खेमपुर, निगाई समेत आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर गांव में जनचौपाल लगाकर पीडीए का नारा बुलंद किया। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए निदान कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कोन विंढमगंज, तेलगुडवा मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की गई।
सांसद छोटेलाल खरवार ने बागेसोती में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास जो भी हुआ समाजवादी कार्यकाल में ही हुआ है। क्षेत्र की सबसे प्रमुख समस्या सिंचाई की है। समाजवादी सरकार ने अमवार नहर परियोजना के तहत हर गांव में नहर से सिंचाई कराने की योजना शुरू की। आधे से अधिक काम भी हो गया था। मगर भाजपा सरकार में आज तक कोई काम आगे नहीं बढ़ा। इससे किसान परेशान हैं। कहा कि सपा की सरकार बनने पर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने सांसद को मांग पत्र सौंपकर वाराणसी-कोलकाता हाईवे को कोन-विंढमगंज से जोड़े जाने तथा हटिया एक्सप्रेस का विंढमगंज स्टेशन पर ठहराव करने, कोन विंढमगंज,तेलगुडवा मार्ग का तत्काल निर्माण कराए जाने की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, विजय शंकर जायसवाल, त्रिपुरारी गोंड, शनि पटेल, परमेश्वर यादव रहे।