फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सपाइयाें ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रामजानकी मंदिर के पास चढ़ावा चोरी के मामले में विधानसभा अध्यक्ष के बयान क़ो लेकर प्रदर्शन करते सप - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राॅबर्ट्सगंज स्थित राम-जानकी मंदिर के पास प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित बयान का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बयान वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के बयान से दानदाताओं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनका कहना था कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। आरोप लगाया कि अयोध्या में दानपात्र से हुई कथित चोरी के मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। राजेंद्र मौर्य और मनीष केडिया ने कहा कि अयोध्या में दानपात्र से चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे लोगों की आस्था प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन में सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, रमाशंकर गुप्ता, प्रकाश भारती, जुनैद अंसारी, कामता, प्रमिला, सरोजनी, गीता, सुरेश जायसवाल, राजू पासवान, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें