रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नरखोरिया गांव के मृतक- शिवम तिवारी(फाइल फोटो) स्रोत परिजन
- फोटो : Samvad
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नरखोरिया में बृहस्पतिवार की सुबह घर के पास स्थित मंदिर से सटे नीम के पेड़ में शिवम (18) का शव फंदे से लटकता मिला। वह स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दोपहर में जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। शिवम दो भाइयों में बड़ा था। वह लोढ़ी स्थित पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। रोजाना की भांति बुधवार की रात भी वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह पांच बजे परिवार वाले घर से बाहर निकले तो घर के पास स्थित मंदिर से सटे नीम के पेड़ में लगे नायलॉन के फंदे से उसका शव लटकता देख अवाक रह गए। घटना भोर की बताई जा रही जा रही है। जानकारी पाकर पहुंचे चुर्क चौकी इंचार्ज धर्मनारायण भार्गव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी का मामला सामने आया है।