फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार ने दिया विश्वकर्मा समाज को सम्मान : रामआसरे

विज्ञापन
ओबरा में पीडीए जन पंचायत को संबो​धित करते पूर्व कै​बिनेट मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा की ओर से ओबरा विधानसभा क्षेत्र के चोपन और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के पिंडारी जरहा में विश्वकर्मा पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे। उन्होंने भाजपा सरकार पर गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों और व्यापारियों के साथ अन्याय का आरोप लगाया। राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने विश्वकर्मा समाज को जो सम्मान दिया, वह किसी अन्य सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा को हटाकर सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, पिछड़े, दलित और विश्वकर्मा समाज सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। कार्यक्रम में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड, सुनील गोंड, निरेंद्र प्रताप गोंड ने भी विचार रखे। इस दौरान संजय यादव, मुनीर अहमद, मोहम्मद सईद कुरैशी, परमेश्वर यादव, रमेश वर्मा, अवध नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें