फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चैनपुर सहकारी समिति पर खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के सहकारी समिति चैनपुर पर खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
बभनी। चैनपुर स्थित सहकारी समिति पर बुधवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खाद वितरण शुरू होने के कुछ देर बाद ही किसानों के बीच धक्का-मुक्की और अंदर जाने के लिए हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख लैंपस सचिव ने कुछ देर के लिए खाद वितरण रोक दिया और बभनी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दोबारा खाद वितरण शुरू कराया गया। चैनपुर सहकारी समिति पर बुधवार को यूरिया खाद का वितरण होना था। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए समिति परिसर में पहुंच गए। किसानों की संख्या लगातार बढ़ती गई और समिति परिसर में भीड़ जमा हो गई। लैंपस सचिव अनुपम जायसवाल ने किसानों को खाद का वितरण शुरू कराया। करीब 150 बोरी यूरिया खाद का वितरण होने के बाद किसानों की भीड़ बढ़ने लगी। अधिक संख्या में किसान खाद लेने के लिए समिति के अंदर प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान किसानों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए सचिव ने तत्काल खाद वितरण बंद कर दिया और बभनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहकारी समिति चैनपुर पहुंची। पुलिस ने किसानों को शांत कराया और सभी किसानों से कतार में रहकर बारी-बारी से खाद लेने की अपील की। पुलिस के समझाने के बाद किसान शांत हुए, जिसके बाद खाद वितरण दोबारा शुरू कराया गया। लैंपस सचिव अनुपम जायसवाल ने बताया कि चैनपुर में कुल 550 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध थी।
विज्ञापन

इसमें से करीब 150 बोरी का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में समिति पर करीब 400 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और व्कतार में रहकर खाद प्राप्त करें। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अचानक किसानों के पहुंचने से परिसर में गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें