फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भाजपा विधायक के बयान की सपा ने की निंदा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे के बयान की निंदा की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विधायक के बयान को अपमानजनक करार दिया। कहा कि विधायक के बयान से समूचे पिछड़ा, दलित और वंचित समाज का अपमान हुआ है।
विज्ञापन

सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि विधायक ने अपने बयान में आलू, भंटा और मूली जैसे शब्दों का प्रयोग कर पटेल-मौर्य समाज का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज इस प्रकार की टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में बेरोजगारी की समस्या गंभीर है, लेकिन इस मुद्दे को लेकर विधायक ने कभी विधानसभा में आवाज नहीं उठाई।
सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि विधायक समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। संचालन नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने किया। इस दौरान सुरेश अग्रहरि, शौर्य त्रिपाठी, संदीप भारती, जुनैद अंसारी, सरोज शर्मा, राजू पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें