फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीसीएफ पर सपा का कब्जा, रईसा खातून सभापति निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड चुनाव में मंगलवार को सपा समर्थित उम्मीदवार रईसा खातून ने 14 में से 9 संचालकों का वोट पाकर सभापति के पद पर जीत हासिल की। सपा समर्थित संचालकों की सहमति से उप सभापति के पद पर सूर्यमणि को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुए चुनाव में संचालक के पद पर रईसा खातून, सूर्यमणी, दिलीप कुमार, मुजीब अहमद, हरिहर प्रसाद, रामअधार, रीता देवी, अयोध्या प्रसाद, धीरज आनंद, अंजनी कुमार, धनंजय कुमार, संजय कुमार तिवारी सहित कुल 12 संचालकों ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा नामित संचालक जीत सिंह खरवार, सुनील कुमार जायसवाल शामिल रहे। डीसीएफ चेयरमैन के लिए दो प्रत्याशी सपा समर्थित रईसा खातून व अंजनी कुमार आमने-सामने थे।
निर्वाचित 12 सदस्यों सहित दो मनोनीत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें रईसा खातून को 9 वोट और उनके प्रतिद्वंद्वी अंजनी कुमार को 5 वोट मिला। श्याम सिंह कुशवाहा को दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय लिमिटेड में डेलीगेट भेजा गया। निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने परिणाम की घोषणा की। चुनाव के मद्देनजर एएसपी त्रिभुवन नाथ, सीओ दद्दन प्रसाद गोंड, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव सहित अन्य थानाें की फोर्स तैनात रही। जीत के बाद सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। जीत पर सेकरार अहमद, जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम, जगदीश यादव, सईद कुरैशी, सुनील सिंह व अविनाश ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें