ओबरा। गांधी मैदान एवं अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में मंगलवार की शाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान दोनों स्थानों पर मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच खेला गया।
गांधी मैदान में पीपी एलेवन एवं बीबी एलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें बीबी एलेवन की टीम ने पीपी एलेवन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात दी। वहीं अंबेडकर स्टेडियम में अंबेडकर एलेवन एवं बोर्ड एलेवन के बीच मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद ट्राइब्रेकर के जरिये मैच का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें अंबेडकर स्टेडियम की टीम विजेता घोषित हुई। मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता इं. अजय कुमार राय एवं इं. समीर भटनागर ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। निर्णायक की भूमिका में अरविंद यादव और मुकेश तिवारी रहे। इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम एसपी चौधरी, समाजसेवी रमेश सिंह यादव, राजसुशील पासवान, योगाचार्य अजय पाठक, अजय कुमार सिंह, नीरज भाटिया, मोहम्मद अहमद खान नूर आदि रहे।