फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाई में गिरने से सपा के बूथ अध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
मृतक - सुरेश प्रसाद यादव ( फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोइठा गांव में सोमवार की रात सपा के बूथ अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक समेत गहरे खाई में गिर गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गोइठा गांव निवासी सुरेश प्रसाद यादव (45) सपा के बूथ अध्यक्ष थे। वह खेती कर परिवार चलाते थे। सोमवार की देर शाम खलिहान में रखी धान की फसल की कटाई करने के लिए थ्रेसर वाले ट्रैक्टर मालिक से संपर्क करने घर से निकले थे। रात करीब नौ बजे तक परिजनों से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने रातभर आस पास काफी खोजबीन की।
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर वन विभाग की ओर से खोदी गई सुरक्षा खाई में सुरेश को बाइक समेत गिरा पाया। घटना की सूचना विंढमगंज थाना को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुत्र सुभाष ने बताया कि पिता घर से थ्रेसर मशीन लाने के लिए बोलकर निकले हुए थे। उसे एक छोटा भाई व बहन हैं। जिनकी अब तक शादी नहीं हुई है। विंढमगंज एसओ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें